सलमान खान की सेहत को लेकर फेंस हुए दुखी , विडियो में दिखे बीमार

Spread the love

Salman Khan Health : हिन्दी सिनेमा जगत से आए दिन कोई न कोई खबर सामने आती रहती है। जहां बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार आए दिन चर्चा का विषय बने रहते है। अब इसी बीच सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। यह वीडियो 1 अक्टूबर की है, जहां वो किसी बर्थडे पार्टी में ठुमका लगाते हुए दिख रहे है। इस वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद अभिनेता सलमान खान के प्रशंसको को उनकी सेहत को लेकर चिंता सताने लगी है।

 

इस वीडियो में देखा जा सकता अभिनेता सलमान खान ने सिल्वर जैकेट और ब्लैक ट्राउजर कैरी कर रखा है। जहां वो फिल्म दबंग के अपने पॉपुलर गाने ‘हमका पीनी है’ पर जबरदस्त ठुमका लगाते हुए दिख रहे है। जो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसे फैंस के द्वारा खूब देखा जा रहा है।



सलमान खान का वीडियो हुआ वायरल



इस विडियो के क्लिप को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए एक यूजर ने लिखा कि सलमान खान ‘थके हुए और बीमार’ नजर आ रहे है। वही दबंग खान के कई प्रशंसको ने इस वीडियो पर रिएक्ट किया और सलमान खान के लिए अपनी चिंता व्यक्त की है। वही एक यूजर ने इनके इस विडियो को देख कर लिखा कि, रात पार्टी में डांस करते हुए सलमान खान का ताजा वीडियो। वो काफी सुस्त और बीमार दिख रहे है। उनको अपने हेल्थ का ध्यान देना चाहिए। वही एक और ने उनकी वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि, सलमान खान एक इंडस्ट्रियलिस्ट के पोते की जन्मदिन में ठुमके लगाते हुए दिख रहे है। वही कई फैंस ने उनकी इस विडियो को देख उनके हेल्थ को लेकर चिंता व्यक्त की है। जहां सभी फैंस उन्हे यह बोलते हुए नजर आ रहे की उनको अपने सेहत पर ध्यान देना चाहिए।

ये भी पढ़ेचहल की पत्नी को छोड़ सलमान खान की इस हीरोइन संग इश्क लड़ा रहें है श्रेयस अय्यर, जल्द होगा शादी का ऐलान

सलमान खान के लिए फैंस हुए चिंतित



उनके इस वीडियो को एक फैंस ने ट्वीट कर लिखा कि, सलमान भाई कई महीनो से जिम से बाहर थे। उन्हे ठुमके लगाते हुयेदेख मन खुश हुआ। उम्मीद है वो ठीक हो जाएंगे। वही एक ने कहा कि, वो अपनी उम्र के हिसाब से ठीक और फिट दिखते है। बात करे अभिनेता के वर्क फ्रंट कि तो, वो जल्द ही अपनी फिल्म टाईगर थ्री में नज़र आने वाले है। इस फिल्म में उनके संग अभिनेत्री कैटरीना कैफ भी नजर आएंगी। वही फैंस को उनके इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

Comments are closed.