चंद्रयान 3 ने की चाँद पर सफल लैंडिंग पुरे भारत में खुशियों के पल, देखे विडियो

Spread the love

दोस्तों बहुत दिनों से हम एक चीज़ का इन्तजार कर रहे थे वो था चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग की जो की आज 6 बजे भारत ने लक्ष्य प्राप्त कर लिया है . आज से चार साल पहले चंद्रयान 2 चाँद पर क्रेश हो गया था लेकिन हमारे वैज्ञानिको ने हार नहीं मानी थी और अगले मिशन के लिए तयार हो गए थे . इस समय पुरे देश में ख़ुशी का पल है और सारा भारत खुशिया मना रहे है , इस सफल लैंडिंग के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने पुरे देश को बधाई सन्देश दिया है . इसरो ने इस पल का लाइव टेलीकास्ट किया था और सारी दुनिया इसको देख रही थी .

 

चंद्रयान 3 ने की 6 बजे चाँद पर लैंडिंग

 

आज के दिन का बहुत लोगो को इंतज़ार था और सब ये इश्वर से प्राथना कर रहे थे की चाँद पर सफल लैंडिंग हो जाये और आज वो लक्ष्य प्राप्त कर लिया है . आज 6 बजे हिंदुस्तान ने दुनिया में एक अपना इतिहास रच दिया , क्योकि आज तक कोई भी देश चंद्रमा के दक्षिणी धुर्व पर लैंडिंग नहीं करा पाया है . इस मिशन का लक्ष्य चन्द्रमा पर बहुत ही चीजों की खोज करना है जिसमे उस पर पानी की खोज और वहा मानव बस्ती बसाने के लिए रिसर्च करना है .

मोदी ने दी सफल लैंडिंग पर बधाई

 

इस समय मोदी अपनी विदेश दौरे पर दक्षिणी अफ्रीका गए हुए है और वहा से उन्होंने लाइव इसकी सफल लैंडिंग देखि , और लैंडिंग होने पर बधाई दी . उन्होंने इसके बाद देश के नाम अपना बधाई सन्देश भी दिया जिसमे उन्होंने भारत के आगमी लक्ष्य भी बताये , उन्होंने बताया इसके बाद अगला लक्ष्य सूर्य पर यान भेजना है . उन्होंने इस सफल काम के लिए इसरो को मोदी ने बधाई दी है और भविष्य के मिशन के लिए शुभकामनाये भी दी . इससे पहले रूस का लूना 25 चाँद की कक्षा में क्रेश हो गया था और उनका मिशन असफल हो गया था .

Leave a Comment