कनाडा के इस सिंगर ने बोला भारत को गलत , भारत वालो ने पंहुचा दिया अर्श से फर्श तक

Spread the love

पंजाबी सॉन्ग का अपना एक अलग ही जलवा है। जहां लोग शादी, पार्टी या कोई भी कार्यक्रम हो पंजाबी सिंह जरूर लगाते, क्योंकि इसके बीना महफिल काफी अधूरी -अधूरी लगती है। जहां आजकल पंजाबी गानों का खूब चलन है। हर कई इन पंजाबी गानों को और उनके गायकों को लोग खूब पसंद करते है। वही आजकल एक गायक इन दिनों खूब चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसकी चर्चा सोशल मीडिया से लेकर हर घर में सुनने को मिल रही है।

 

जी हां! वो सिंगर कोई और नहीं बल्कि शुभ नाम से मशहूर शुभनीत सिंह है। जो की अपने गानों से इतने मशहूर है कि उन्हें विराट कोहली से लेकर कई बड़े लोग उनको फॉलो करते है। परंतु कभी – कभी नेम- फेम और शोहरत के आगे लोग कई चीजों को भूल जाते और कुछ ऐसा कर गुजरते है कि कब वो अर्श से फर्श पर आ जाए उन्हे मालूम तक नहीं चलता है। अब ऐसा ही कुछ कारनामा शुभनित सिंह ने कर दिया है, जिन्हे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।



दरअसल, गायक शुभ ने कुछ दिनो पूर्व सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट साझा किया था। जिसे देखने के बाद हर कोई उनसे बेहद नाराज हुआ। जिसके बाद कई फैंस ने उन्हे फॉलो करना बन्द कर दिया। इतना ही नहीं क्रीकेटर विराट कोहली ने भी उन्हें अनफॉलो कर दिया। जहां सोशल मीडिया पर लोग उनके खिलाफ खड़े हो गए है।



शुभ सोशल मीडिया पर किया कुछ ऐसा पोस्ट जिससे मच गया बवाल



दरअसल, गायक शुभनीत सिंह का एक पुराना इंस्टा पोस्ट सोशल मीडिया पर आग की तरह फैला हुआ है।जिसे देख लोग उस पोस्ट को लेकर शुभ की आलोचना कर रहे हैं। इसका असर अब ऐसा हुआ कि मुंबई में शुभनीत सिंह का शो कैंसिल हो गया। इससे पहले बोट जो कि शो का स्पाॉन्सर था, उसने स्पॉनसरशिप वापस ले ली है। साथ ही बुक मॉय शो ने टिकट की बुकिंग को कैंसिल कर दी है।

सिंगर शुभ ने कुछ समय पूर्व इंस्टाग्राम पर इंडिया का विवादित नक्शा साझा किया था। इस नक्शे में भारत से कश्मीर और पंजाब के क्षेत्र गायब थे। शुभनीत सिंह पर तब से ही खालिस्तान समर्थक होने का आरोप लगने लगा। जहां सब उनके खिलाफ बोलने लगे। उस दौरान अभिनेत्री कंगना रानाउत ने भी सिंगर का विरोध किया था और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।



2021 में शुभ का पहला सॉन्ग हुआ था रिलीज



आपकी जानकारी के लिए बता दे कि शुभनीत सिंह का पहला सॉन्ग वर्ष 2021 में ‘वी रोलिन’ रिलीज हुआ था। जिसे यूट्यूब पर 206 मिलियन व्यूज मिले थे। जिसे फैंस के द्वारा खूब पसंद किया गया था। वही बाद में चीक्स, एलिवेटेड जैसे सॉन्ग रिलीज हुए जिसने तहलका मचा दिया और कुछ ही समय में वो सबके पसंदिता गायक बन गए। परंतु यह बुलंदी ज्यादे दिन तक नहीं टिक सका। जहां आज सब उनके द्वारा साझा किए गए नक्शे को लेकर उनका विरोध कर रहे है। जहां मुंबई से लेकर हैदराबाद, इंदौर सभी जगह के उनके शो कैंसिल हो गए है। वही उनका भारत दौरा भी कैंसिल हो गया है।



शुभ ने किया सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से कहीं ये बात



वही इस बीच शुभनीत सिंह ने एक पोस्ट साझा किया है। जिसमे लिखा है कि, पंजाब से आने वाले एक नौजवान सिंगर को पंजाबी गीत की संसार में सामने लाना एक ड्रीम के जैसा था। हाल की घटनाओं ने मुझे काफी प्रभावित किया। मैं इंडिया का दौरा कैंसिल होने से निराश हूं।



उन्होंने आगे लिखा कि, इंडिया मेरा भी देश है। मैने यहां की धरती पर जन्म लिया है। यह मेरे पर्व और गुरुओं की धरती हैं। शुभ ने लिखा कि पंजाब में मेरी आत्मा बसती है। मैं आज जो हूं पंजाबी होने के कारण हूं। पंजनियो को देशभक्ति का सबूत देने की आवश्यकता नहीं है। वही इनका ये पोस्ट भी काफी वायरल हो रहा है। फिलहाल शुभनित के सभी कॉन्सर्ट इन दिनों कैंसिल हो गए है। वही भारत का दौरा भी कैंसिल है।

Leave a Comment