वर्ल्ड कप 2023 के दौरान मुश्किल समय में ये 4 खिलाड़ी बनेगे रोहित शर्मा के ब्रह्मास्त्र, BCCI ने चली ये चाल

Spread the love

क्रिकेट के सबसे बड़े इवेंट का आगाज़ होने में अब महज कुछ ही दिनों का समय बचा है। आप जानते ही है की विश्व कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से होनी तय है। दुनिया के 10 देश इस मेगा इवेंट का हिस्सा बनने जा रहे है।  हालांकि कई देश अपनी टीम का ऐलान भी कर चुके है, इसमें  भारत भी शामिल है। BCCI के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने  भी टीम इंडिया के 15 सदस्यीय दल का ऐलान कर दिया है।  वहीं अब इस टूर्नामेंट के लिए रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट पर लोगों की निगाहे टिकी हुई हैं। तो आपको क्या लगता है किन 4 खिलाड़ियों को बैकअप प्लान के तौर पर टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है ?

शिखर धवन

शिखर धवन

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ जो अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से सबका दिल जीत लेते  है,  नाम तो समझ ही गए होंगे आप शिखर धवन। इनको  विश्व कप 2023 (World Cup 2023) के लिए पहले तो नज़र अंदाज किया गया, हालाँकि उनका ICC ट्रॉफी में काफी बेहतरीन रिकॉर्ड रहा है। ऐसे में अब ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि धवन को  बैकअप के तौर पर टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है। हालांकि BCCI  की ओर से अभी तक इस बात की पुष्टि तो नहीं हुई है। और धवन करीब 8 महीने से टीम इंडिया की वनडे टीम से दूर ही है। आपको बता दे उन्होंने भारत के लिए 167 वनडे मैच खेले है जिनमे  44.11 की औसत से  6793 रन बनाए है।

वॉशिंगटन सुंदर

वाशिंगटन सुंदर

आपको  बता दे विश्व कप 2023 के लिए वॉशिंगटन सुंदर को भी नज़रअंदाज़ किया गया था।  वैसे  इनको  एशिया कप 2023 के फाइनल में अक्षर पटेल की जगह शामिल किया गया था, इतना ही नहीं  इन्हे अंतिम एकादश में भी मौका दिया गया था। अब ऐसा माना जा रहा है कि अब उन्हें विश्व कप 2023 के लिए रिज़र्व खिलाड़ी की सूची में शामिल किया जायेगा। उन्होंने वनडे में कमाल का प्रदर्शन किया है। आपको बता दे 17 वनडे मैच में उन्होंने 233 रन बनाने के साथ 16 विकेट भी लिए हैं ।

भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार

इसके अलावा भारतीय तेज़ गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar)  का भी लिस्ट में नाम आता है इनको भी रिज़र्व खिलाड़ी के तौर पर रखा जाने की सम्भावना है।

आर अश्विन

आर अश्विन

ऐसा माना जा रहा है कि विश्व कप 2023 के लिए आर अश्विन को बतौर रिज़र्व खिलाड़ी टीम में शामिल किया जायेगा। आपको बता दे वनडे में उन्होंने 113 मैच खेले है और  707 रन बनाये है इस के अलावा 151 विकेट भी  झटके हैं।

Leave a Comment