जो काम सचिन तेंदुलकर नहीं कर सके वो शुभमन गिल ने कर दिया , तोड़ दिए ये बड़े 8 रिकॉर्ड

Spread the love

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन किया है। जहां 63 गेंद पर उन्होंने 74 रन अपने नाम दर्ज कर लिया है। भारतीय युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए छह चौके और दो छक्के जड़े है। शुभमन गिल ने क्रिकेटर ऋतुराज गायकवाड़ के संग मिलकर पहले विकेट के लिए 142 रन की साझेदारी की है। जहां ऋतुराज ने 77 गेंद पर 71 रन बना कर पेवेलियन लौट गए है। दोनो बैट्समैन ने बेहतरीन साझेदारी की है।



गिल ने बाबर का तोड़ा रिकॉर्ड



आपकी जानकारी के लिए बता दे कि युवा खिलाड़ी शुभमन ने अपने मुकाबले में अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान कई रिकॉर्ड भी बनाए है। एशिया कप में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में भी अपनी परफॉर्मेंस बरकरार रखा है। जहा उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ी बाबर आजम का एक खास रिकॉर्ड तोड़ दिया। आगे हम आपको इस रिकॉर्ड के बारे में बताने वाले है।



दरअसल, बल्लेबाज शुभमन गिल ने वनडे में फर्स्ट 34 पारियों के बाद सबसे अधिक रन बनाने वाले दूसरे बैट्समैन बन गए है। ऐसा शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने बाबर आजम को भी पीछे छोड़ दिया है। पाकिस्तानी क्रिकेटर बाबर आजम ने अपने वनडे करियर के पहले 34 पारियों के बाद कुल 1689 रन अपने नाम दर्ज किए थे। वहीं, अब भारतीय खिलाड़ी शुभमन गिल ने 34 वनडे पारियों के बाद 1813 रन अपने नाम दर्ज कर चुके है। इनके अलावा साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज हाशिम अमला ने 34 वनडे पारियों के बाद 1834 रन अपने झोली में भरे है। वही साउथ अफ्रीका के वैन डेर डूसेन ने भी इन पारियों में कुल 1674 रन अपने नाम दर्ज किए है।

gill


शुभमन गिल ने वनडे मैच में किया कमाल



भारतीय युवा खिलाड़ी शुभमन गिल इस वर्ष यानी 2023 में वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बैट्समैन बन गए है। इस वर्ष शुभमन ने 19 वनडे पारियों में कुल 1126 रन अपने झोली में भरे है। उन्होंने 2023 में वनडे में 4 शतक लगाने का कारनामा भी किया है। इनके अलावा दूसरे नंबर पर यूएई के आसिफ खान हैं। खान ने 24 पारियों में 934 रन 2023 में अपने झोली में भरे है। वही तीसरे नंबर पर पथुम निसांका हैं।जिन्होंने कुल 819 रन इस वर्ष अपने नाम किया है। वही बाबर आजम ने 16 पारियों में साल 2023 ने यानी इस वर्ष 745 रन अपने झोली में डाले है।

 


गिल ने अगर अपनी बल्लेबाजी से किया कमाल तो तोड़ सकते इस खिलाड़ी का रिकॉर्ड




बता दे कि, इस साल गिल के पास क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाली खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने का भी अवसर होगा। दरअसल, सचिन तेंदुलकर ने वर्ष 1998 में 1894 रन अपने नाम दर्ज किए थे। जबकि इस साल गिल ने 1126 रन अपने नाम किया है। मतलब 771 रन अगर गिल अपनी शानदार बल्लेबाजी से बना लेंगे, तो वो सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब होंगे।



आपकी जानकारी के लिए बता दे कि, भारतीय युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने साल 2023 के वनडे सीरीज में 1126 रन अपने झोली में डाल लिए है। जहां अपने इस शानदार प्रदर्शन से कई खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है। जिसमे पहला नाम पूर्व भारतीय कप्तान अजहर है, जिन्होंने वर्ष 1997 में वनडे में 1103 रन बनाए थे। इनके अलावा पाकिस्तान के बल्लेबाज एजाज अहमद जिन्होंने 1997 में 1104 रन अपने नाम दर्ज किए थे। वही तीसरे नबर पर इजमाम उल हक जिन्होंने वर्ष 1999 में 1106 रन बनाए। वही भारतीय खिलाड़ी सौरभ गांगुली ने वर्ष 2002 में 1114 रन बनाए थे। इनके अलावा गौतम गंभीर ने 2008 में 1119 रन अपने नाम किए थे। जहा शुभमन गिल ने इन खिलाड़ियों को पीछे छोड़ इस साल 1126 रन अपने नाम दर्ज कर लिए है।

Leave a Comment