शारुख खान के बुरे दिन शुरू ली पुलिस सुरक्षा, ये है पूरा मामला

Spread the love

बॉलीवुड के अभिनेता शाहरुख खान को हाल ही में जान से मारने की धमकी मिली है, जिसकी वजह से मुंबई पुलिस के द्वारा शाहरुख खान की सिक्योरिटी में इजाफा कर दिया गया है और उन्हें Y प्लस सिक्योरिटी प्रदान की गई है।

शाहरुख खान

साल 2023 में शाहरुख खान की पठान फिल्म जनवरी के महीने में रिलीज हुई थी, जिसने बंपर कमाई करी है, वही हाल ही में रिलीज हुई जवान फिल्म ने भी सफलता के झंडे गाड दिए। इस प्रकार से शाहरुख खान के पास इन दिनों पैसे की कोई भी कमी नहीं है। हालांकि एक बुरी खबर यह है कि, इन दोनों फिल्मों की वजह से शाहरुख खान का कत्ल करने की धमकी शाहरुख खान को दी गई है। इस गंभीर मुद्दे को देखते हुए मुंबई पुलिस ने शाहरुख खान को Y प्लस की सिक्योरिटी दी है‌।

शाहरुख खान

शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी भरे कॉल आ रहे थे

मुंबई पुलिस के द्वारा यह सिक्योरिटी अपने आप से नहीं दी गई है, बल्कि शाहरुख खान के द्वारा खुद एक एप्लीकेशन लिख करके यह शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि, पठान फिल्म और जवान फिल्म के पश्चात उन्हें जान से मारने के मुद्दे से संबंधित बहुत सारे कॉल अनजान नंबरों से आ रहे हैं। इस प्रकार से शाहरुख खान के एप्लीकेशन पर गंभीरता से विचार करते हुए महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई पुलिस को शाहरुख खान की सिक्योरिटी को बढ़ाने के लिए कहा और इस प्रकार से उन्हें मजबूत सिक्योरिटी अब प्रदान कर दी गई है।

शाहरुख खान

शाहरुख खान को जब से Y प्लस सिक्योरिटी दे दी गई है, तब से उनके साथ 6 सिक्योरिटी गार्ड रहते हैं, जिनके पास 5 खतरनाक हथियार होते हैं। यह सिक्योरिटी गार्ड 24 घंटे शाहरुख खान के साथ रहते हैं और उनकी सुरक्षा करने का काम करते है। इसके पहले शाहरुख खान की सुरक्षा करने की जिम्मेदारी दो पुलिस वालो को दी गई थी।

शाहरुख खान

शाहरुख खान सरकार को देंगे खर्च

शाहरुख खान को सिक्योरिटी देने के पश्चात शाहरुख खान ने इस बात का ऐलान किया है कि सिक्योरिटी का जो भी खर्च होगा, वह शाहरुख खान खुद ही देंगे। शाहरुख खान के द्वारा सिक्योरिटी का पैसा महाराष्ट्र गवर्नमेंट को दिया जाएगा क्योंकि महाराष्ट्र गवर्नमेंट ही उन्हें सिक्योरिटी उपलब्ध करवा रही है। आपको बताना चाहते हैं कि, पिछले साल ही सलमान खान को भी सरकार के द्वारा Y Plus की सिक्योरिटी सुरक्षा दी गई है।