ग़दर 2 के आगे जवान गयी उड़ , शारुख रह गए सनी देओल का मुह देखते

Spread the love

हिंदी सिनेमा जगत में कई ऐसी फिल्में रिलीज हुई है, जो बॉक्स ऑफिस पर धुआंदार कलेक्शन की है। जहां हालही में बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और अमीषा पटेल की मूवी गदर 2 रिलीज हुई थी। वही इस साल के शुरुआत में शाहरूख खान की फिल्म पठान भी रिलीज हुई थी। जिसने काफी जबरदस्त कलेक्शन किया। लेकिन इन सबके बावजूद भी सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने पठान को पछाड़कर अपना स्थान पहले नंबर पर कायम कर लिया है। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि शाहरूख खान की दूसरी फिल्म जवान इस का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं।



गदर 2 ने किया कमाल



अभिनेता सनी देओल और अभिनेत्री अमीषा पटेल की मूवी गदर 2 ने छह हफ्तों में कमाल कर दिखाया है। जहां गदर 2 हिंदी में रिलीज़ हुई अब तक की सभी मूवी में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। जिसे फैंस के द्वारा खूब पसंद किया गया। वही इस फिल्म की स्टोरी से लेकर गीत ने भी सबका दिल जीत लिया है। वही इस मूवी से पूर्व ये रिकॉर्ड अभिनेता शाहरुख खान की पिक्चर पठान ने की थी। अब सनी देओल ने यह धुआंदार मुकाम हासिल कर लिया है।



पठान की पीछे छोड़ गदर 2 हुई आगे



आपकी जानकारी के लिए बता दे कि अभिनेता शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की मूवी पठान इसी वर्ष जनवरी के माह में सिनेमाघरों में रिलजी हुई थी। इस फिल्म ने रिलीज़ के बाद बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाल दिखाया। जहां पिछले सारे रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नंबर वन पर अपना स्थान बना ली थी। हालांकि, अब शाहरुख खान का रिकॉर्ड अभिनेता सनी देओल ने तोड़ दिया है।

किंग खान की फिल्म पठान ने पचास दिनों में 521.95 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। यह करोड़ों रुपए उनके हिंदी वर्जन में रिलीज हुए फिल्म ने किया था। वही तमिल और तेलुगू को मिलाकर यह मूवी ने 540.51 करोड़ का कारोबार किया था। बात करे फिल्म गदर 2 की तो यह फिल्म हिंदी भाषा मे रिलीज हुई सप्ताह में कुल 522 करोड़ रुपये की जबर्दस्त कलेक्शन किया था। जिसने पठान को भी पीछे छोड़ दिया है।

ये भी पढ़ेजवान -ग़दर 2 की सफलता पर लोग बोले चार दिन की चांदनी



गदर 2 ने पहले वीक की जबरदस्त कलेक्शन



आपकी जानकारी के लिए बता दे कि, फिल्म गदर टू ने पहले वीक में 284. 63 करोड़ रूपए की कलेक्शन की थी। वही दूसरे सप्ताह में इस फिल्म ने 134.47 करोड़ रूपए का कारोबार किया था। जबकि तीसरे और चौथे सप्ताह के कलेक्शन के बारे में बताए तो इस मूवी ने कुल मिला कर 100 करोड़ रूपए के आसपास बिजनेस किया था। वही पांचवे वीक में 7.28 और छठे सप्ताह में 4.72 करोड़ रूपए की कमाई की थी। जहां कुल मिलाकर सनी देओल की इस मूवी ने करीब 522 करोड़ रूपए की जबर्दस्त कलेक्शन की है।

अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म गदर 2 दर्शको ने खूब पसंद किया। वही इस फिल्म का पहला पार्ट 2001 में रिलीज हुआ था। जिसे आज भी लोगो के द्वारा खूब पसंद किया जाता है। वहीं इसके दूसरे पार्ट को भी दर्शकों द्वारा खूब प्यार मिल रहा है। बात करे पठान की तो यह फिल्म सिद्धार्थ आनंद के द्वारा निर्देशित की गई है। यह एक एक्शन पैक्ड मूवी थी। जिसे आज भी फैंस के द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। हालांकि, इन दोनो फिल्मों को दर्शको द्वारा खूब प्यार मिला है।

Leave a Comment