नेता ने की मगरमच्छ से शादी अब बाकी रस्म भी निभाएगा

Spread the love

Mayor Marrige With Alligator : देश -विदेश में अजीबो- गरीब कार्य करने वाले व्यक्तियों की कोई कमी नहीं है। जहाँ आज के समय में लोग ऐसे -ऐसे अनोखे कारनामे कर रहे है। जिसे लेकर वो चर्चा में छा जा रहे है। अब कुछ ही समय पूर्व एक ऐसी अनोखी खबर सुनने को मिली जिसे जानने के बाद हर कोई हैरान है।



दरअसल, हालही में मैक्सिको के एक मेयर ने कुछ ऐसा अजीबो- गरीब कार्य किया है, जिसे लेकर वो चर्चा में छा गए है। क्योकि उन्होंने किसी इंसान से नहीं बल्कि मगरमच्छ के संग शादी रचा ली है। इस अलग सी कारनामा में सैन पेड्रो हुआमेलुला नगर के मेयर विक्टर ह्यूगो सोसा ने एक मादा मगरमच्छ के संग विवाह कर ली है। जहाँ शादी के शुभ अवसर पर मेयर ने अपनी दुल्हनिया यानि मादा मगरमच्छ के संग ठुमके भी लगाए।



मेयर ने की मगरमच्छ से शादी



मिली जानकारी के अनुसार, मेयर विक्टर ह्यूगो सोसा ने विवाह के वक़्त कहा कि ‘हम एक-दूजे से प्रेम करते है, मैं इस जिम्मेदारी को अपनाता हूँ और यही इम्पोर्टेन्ट है। आप प्रेम के बिना विवाह नहीं कर सकते। मैं मगरमच्छ के संग विवाह करने के लिए रेडी हूं, जो राजकुमारी की तरह है।’



शादी करने की यह है मान्यता



बता दे कि मेक्सिको में यह एक पारंपरिक रीति-रिवाज है। जहां मगरमच्छ को राजकुमारी के जैस माना जाता है। यहां मगरमच्छ को एक राजकुमारी के जैसे मान- सम्मान दी जाती है। जहाँ चोंटल और हुआवे जैसे स्थानीय समूहों के मध्य शांति की प्रतिक के तौर पर यह पारंपरिक शादी समारोह बीते दो सौ तीस सालो से मनाया जा रहा है। इस रीती के मुताबिक, मेयर को चोंटल के राजा का प्रतीक माना जाता है। इसलिए उन्हें रेप्टाइल के संग शादी करना पड़ता है। जहाँ इस प्रकार की विवाह को खुशहाली और समृद्धि का चिन्ह माना जाता है।

ये भी पढ़ेनिधिवन जहा रात को श्री कृषण गोपियों समेत करते है लीलाए

जहाँ की दोनों समुदायों में यह मान्यता है कि इस शादी के द्वारा से पृथ्वी के संग कनेक्ट होने, बारिश, अच्छी फसल के लिए भगवान् से प्रेयर की जाती है। वही शादी के समय एक दुल्हन की तरह मगरमच्छ को सजाया जाता है। फिर उसके संग शादी होती है। वही मेहमान भी इस समारोह में एकत्रित होते होते है। यह शादी का प्रोग्राम नगर के टाउन हॉल में होता है, जहां कुछ सांस्कृतिक प्रोग्राम भी होते। वही दूल्हा अपनी दुल्हन यानि मगरमच्छ के संग ठुमके भी लगाता है और मेयर को उसके संग किस भी करना होता है।

Leave a Comment