Tuesday, 5 December 2023, 07:47

चिकनगुनिया के क्या लक्ष्ण है और क्या है इसका इलाज

Chikungunya symptoms

Chikungunya symptoms : चिकनगुनिया एक प्रकार का वायरस होता है, जो इनफेक्टेड फीमेल मच्छर के द्वारा इंसानों को काटने पर इंसानों को हो जाता है। जानकारी के अनुसार सुबह के समय में या फिर दोपहर के बाद अंधेरा होने से पहले चिकनगुनिया का प्रभाव ज्यादा होता है, क्योंकि इस समय मच्छर काफी ज्यादा मात्रा में बाहर निकलते हैं, जो इंसानों को काटते हैं।

chikungunya

चिकनगुनिया होने पर व्यक्ति को अपने जोड़ों में दर्द होता है, साथ ही उसका सर दर्द करता है और चक्कर, थकान और खुजली की समस्याएं भी दिखाई पड़ती है। मच्छर के काटने के तकरीबन तीन से सात दिनों के बाद चिकनगुनिया की स्टार्टिंग हो जाती है। कभी-कभी यह बीमारी अपने आप ठीक हो जाती है, कभी-कभी ट्रीटमेंट लेने की आवश्यकता होती है।

chikungunya

चिकनगुनिया के लक्षण क्या है ?

चिकनगुनिया की समस्या हो जाने पर व्यक्ति को सर दर्द होता है, उसके अंदर थकान काफी ज्यादा हो जाती है, उसे चक्कर भी आने लगते हैं और उसे काफी ज्यादा आलस लगता है, वही चिकनगुनिया होने के 12 से 15 दिनों के बाद उसे उल्टी की समस्याएं भी दिखाई पड़ती है। इसके अलावा चिकनगुनिया के पेशेंट को जोड़ों में दर्द भी होता है।

chikungunya

चिकनगुनिया का निदान

किसी पेशेंट को चिकनगुनिया की समस्या है या नहीं, इसके बारे में पता लगाने के लिए डॉक्टर के द्वारा सबसे पहले पेशेंट का डेंगू और मलेरिया का टेस्ट किया जाता है और उसके बाद चिकनगुनिया का टेस्ट होता है। इसके लिए व्यक्ति की बॉडी में से खून की थोड़ी मात्रा निकाली जाती है और ब्लड टेस्ट किया जाता है। इसके अलावा एंजाइम लिंक इम्यूनोजॉर्बेंट जैसे दूसरे ब्लड टेस्ट को भी करवाने की आवश्यकता होती है, जिसकी सहायता से बॉडी में चिकनगुनिया से लड़ने वाले एंटीबॉडीज के बारे में जानकारी प्राप्त की जाती है।

chikungunya

चिकनगुनिया का उपचार

चिकनगुनिया के लिए कोई स्पेशल वैक्सीन या फिर मेडिसिन नहीं है, अधिकतर मामले में जो पेशेंट होता है वह 7 दिनों के अंदर ठीक हो जाता है, परंतु जोड़ों की समस्या कुछ महीने तक बनी रह सकती है। चिकनगुनिया की समस्या से छुटकारा पाने के लिए बुखार और दर्द को कम करने वाली मेडिसिन को लेने की सलाह दी जाती है।

durga partap

Durga Pratap is 23 Years Old and He is a sports journalist with a keen interest in writing about Cricket and Bollywood. For the past couple of decades, He has been a consistent contributor to multiple newspapers and magazines. Rathore write articles in all topic and give good experience to viewers.

View all posts by durga partap →