DA Hike Update: महंगाई भत्ते में होगा इजाफा, केंद्रीय कर्मचारियों का दशहरा होगा और भी शानदार !

Spread the love

केंद्रीय कर्मचारियों का  दशहरा इस बार होगा और भी शानदार।  बात कुछ ऐसी है की, उम्मीद जताई जा रही है  मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को त्योहार से पहले ही महंगाई भत्ते में इजाफा करके एक गिफ्ट दे सकती है। अब यह खबर आ रही है की दशहरा तक सरकार बढ़ोतरी का एलान कर देगी।

DA Hike Update

अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है यह खबर सूत्रों के हवाले से आ रही है।  आपको बता दे  अभी  फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को करीब 42 फीसदी की दर से DA मिल रहा है और इसमें 3-4  फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तो DA बढ़कर 45 – 46 फीसदी हो जाएगा और कर्मचारियों की सैलरी में गजब बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

DA Hike Update

महंगाई भत्ते में साल में दो बार संशोधन

कर्मचारियों को दिए जाने वाले  महंगाई भत्ते में साल में दो बार संशोधन होता है।  इस साल का पहला  DA Hike बीते 24 मार्च, 2023 को हो चूका है  और बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 1 जनवरी, 2023 से मिल रहा है।  मार्च में केंद्रीय कर्मियों को मिलने वाले DA में 4 फीसदी की बढ़ोतरी करते हुए इसको  38 से 42 फीसदी कर दिया गया था और इस बार भी कर्मचारी चार फीसदी की बढ़ोतरी की मांग में लगे हैं, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार की ओर से इसमें 3 फीसदी तक का इजाफा होने की उम्मीद है।  DA में अगर ये  बढ़ोतरी होती है तो फिर कर्मचारियों को इसका लाभ 1 जुलाई 2023 से दिया जाएगा।

DA Hike Update

महंगाई दर (Inflation Rate)

आपको बता दे की महंगाई दर (Inflation Rate) को देखते हुए, कर्मचारियों की डीए में बढ़ोतरी (DA Hike) का फैसला किया जाता है। महंगाई जितनी अधिक होती है,  डीए में बढ़ोतरी होने की उम्मीद उतनी ही अधिक होती है। देखा जाये तो  आमतौर पर केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में हर साल 1 जनवरी और 1 जुलाई को संशोधन होता है।