अगर आप भी शोक से चाय पीते है तो ये विडियो आपके लिए है

Spread the love

सुबह उठने के बाद और मंजन करने के बाद हमें सबसे पहले जिस चीज की आवश्यकता होती है वह चाय ही होती है। भारत में बड़े पैमाने पर लोगों के द्वारा सुबह उठने के बाद चाय का सेवन किया जाता है। वहीं विदेशों में लोग सुबह उठने के बाद कोफी का सेवन करते हैं। हमारे देश में लोग चाय के इस कदर दीवाने हैं कि, जब तक वह दिन में दो से तीन बार चाय ग्रहण न करें, तब तक उन्हें सुकून नहीं आता है।

Tea

बताना चाहते हैं कि, चाय विभिन्न प्रकार की बनाई जाती है। जैसे कि मसाला चाय, इलायची चाय, लॉन्ग चाय और चॉकलेट चाय। इसके अलावा भी चाय के कई फ्लेवर हमारे देश में मौजूद हैं। देश में चाय लोग कितनी ज्यादा पसंद करते हैं, इसका प्रमुख उदाहरण आप देश के हर गली मोहल्ले में लगी हुई चाय की दुकानों को देखकर के लगा सकते हैं।

Tea

मार्केट में चाय की डिमांड को देखते हुए अब लोगों के द्वारा चाय के साथ अनेक प्रकार के एक्सपेरिमेंट किए जा रहे हैं। इसके बहुत सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, जिसके बारे में लोग अजीब अजीब प्रकार की बातें कर रहे हैं। चलिए जानते हैं आखिर इस वीडियो में क्या है।

Tea

मछली चाय का वीडियो वायरल

हमारे द्वारा आपको जिस वीडियो को देखने के लिए कहा जा रहा है, उसे आपको अपने जोखिम पर ही देखना चाहिए, वरना आपका मन खराब हो सकता है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें एक महिला के द्वारा चाय के साथ एक्सपेरिमेंट किया जा रहा है जिसे देखकर लोग काफी ज्यादा क्रोधित हो रहे हैं।

Tea

दरअसल वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि महिला के द्वारा सर्वप्रथम एक बर्तन में चाय बनाई जा रही है तभी वह अचानक से चाय में आधी मछली डाल देती है और तब तक उसे पकाती रहती है, जब तक की चाय अच्छी तरह से खौल नहीं जाती है। वीडियो की समाप्ति में महिला के द्वारा चाय को एक कांच के गिलास में छाना जा रहा है और उसके अंदर एक स्टिक में चाय में जो मछली उबाली गई है, उसके पीस को फंसा कर सर्व किया जा रहा है।

यहां देखें वीडियो

वायरल वीडियो को 2 अक्टूबर को शेयर किया गया था, जिसे अभी तक 43000 से अधिक लोग देख चुके हैं और कई लोगों ने वीडियो पर लाइक किया है। बहुत से लोगों ने इस पर रिएक्शन दिए हैं। इस वीडियो को ट्विटर पर
@price_trader_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है।