वर्ल्ड कप से पहले विराट कोहली के घर आ सकती है खुशिया

Spread the love

Virat Kohli Second Child : बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी अभिनेत्रियां है, जो अपनी शानदार एक्टिंग को लेकर चर्चा में बनी रहती है। उन्ही में से एक है, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा जो की एक जानी- मानी मशहूर कलाकार है। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा विराट कोहली की पत्नी है। वही कपल की एक प्यारी सी बेटी भी है। वही कपल ने अब तक अपनी बेटी वामिका कोहली का चेहरा प्रशंसकों को नहीं दिखाया है, लेकिन अब खबर आ रही है कि अनुष्का और विराट दूसरे बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं।



क्या अनुष्का फिर से माँ बनने वाली है?



जहाँ विराट और अनुष्का के दूसरे बच्चे के पेरेंट्स बनने की खबर आने के बाद सभी उन्हें शुभकामनाएं और बधाईयाँ देने लगे है। हालंकि, क्रिकेटर विराट कोहली या अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अब तक इसे लेकर कोई एलान नहीं किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, अनुष्का और विराट अपने दूसरे बच्चे की आशा कर रहे है। वहीं विराट की पत्नी अनुष्का संभवतः दूसरे ट्राइमेस्टर में हैं।

Virat Kohli Second Childern

ये भी पढ़ेविराट कोहली के सबसे प्यारे दोस्त की खुली किस्मत खेलेंगा अबकी बार वर्ल्ड कप

अनुष्का और विराट एक मैटरनिटी क्लिनिक के बाहर आये नज़र



सूत्रों से मालूम चला है कि अनुष्का शर्मा अपने दूसरे बच्चे की आशा कर रही है। वही कपल की एक बेटी भी है, जिसका जन्म जनवरी साल 2021 में हुआ था। गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा विराट कोहली के साथ मुकाबले में हिस्सा लेते हुए सफर नहीं कर रही है। वही यह भी बताया जा रहा है कि कपल हाल ही में मुंबई के एक मैटरनिटी क्लिनिक के बाहर नज़र आये थे। लेकिन उन्होंने जल्द ही एक ऐलान करने के वादे के साथ पैपराज़ी से उनकी फोटो पोस्ट न करने का आग्रह किया। बता दें कि वर्ष 2017 में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने सात फेरे लिए थे।