नीरज चोपड़ा ने गोल्ड के साथ जीता सभी का दिल, तिरंगे का मान बरकरार रखा

Spread the love

गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा दुनिया में किसी भी इवेंट में जाते हैं तो करोड़ों भारतीयों की उम्मीदें उनसे जुडी होती है। टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतने के बाद नीरज ने अपने फैंस को निराशा का सामना नहीं करने दिया और बेतहाशा सफलता पाने की एक नई इबारत लिख डाली।  वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने के बाद अब नीरज ने एशियन गेम्स में भी अपना टैग ” गोल्डन बॉय ” बरकरार रखा और स्वर्ण पदक जीत कर यह साबित कर दिया है की वो भारत के असली  ” गोल्डन बॉय ” है।

Neeraj Chopra

4×400 मीटर रिले रेस

एशियन गेम्स में जेवलिन थ्रो इवेंट में गोल्ड जीतने के बाद नीरज ट्रैक से गए नहीं बल्कि उन्होंने बाकी एथलीट्स का साथ दिया। 4×400 मीटर रिले रेस जिसमे  मुहम्मद अनस, राजेश, अमोज जैकब और मुहम्मद अजमल शामिल थे, नीरज भी उनका हौसला अफ़ज़ाई करने ट्रैक पर ही रुके रहे। इसके बाद सभी खिलाड़ियों को गले लगा कर नीरज ने वही ट्रैक पर ही जोरदार जश्न मनाया जिससे फैंस नीरज के दीवाने हो गए।

 

तिरंगे की रखी शान

जश्न के दौरान स्टेडियम में मौजूद कुछ भारतीय फैंस ने नीरज की तरफ अपना  भारतीय तिरंगा फेंका, जिससे वो भी तिरंगे के साथ अपने मेडल का जश्न मना पाए। पर जब फैंस ने तिरंगा फेका तो वह तेज़ हवा के कारण दूर उड़ गया  और जमीन पर गिरने ही वाला था पर नीरज चोपड़ा के होते हुए तिरंगा गिर जाए ऐसा तो कभी हो ही नहीं सकता और होना भी नहीं चाहिए इसीलिए उन्होंने  दौड़कर तिरंगे को थाम लिया और जमीन पर गिरने से बचा लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।  झंडे को पकड़ते ही नीरज ने इसे अपने शरीर पर लपेट लिया और एक सच्चे हिंदुस्तानी एथेलीट होने का धर्म निभाया।