Saturday, 2 December 2023, 11:09

बाहुबली के प्रभास को औरत ने किया थप्पड़ रसीद , विडियो वायरल

prabhas

बॉलीवुड जगत से लेकर टॉलीवूड जगत के स्टार भी आये दिन सुर्खियों में बने रहते है। वही उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियोज आने से बाद फैंस के बीच चर्चा का विषय बन जाते है। अब इस बीच फिल्म ‘सालार’ के अभिनेता प्रभास काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी अभी तक कोई भी फिल्म ‘बाहुबली’ के जैसी नहीं आयी है। क्योकि इस फिल्म से ही वो रातो- रात फिल्म जगत में मशहूर हो गए थे। जिसके बाद अब तक उनकी कोई मूवी बाहुबली के जैसी नहीं आयी है।

वही अब वह दो बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं, लेकिन उसके पहले इनका एक वीडियो सामने आया है। जिसमे बताया जा रहा है कि यह काफी पुराना इनका वीडियो है। मगर इसमें उनको एक फीमेल फैन चांटा मारती नज़र आ रही है। जो की सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली हुई है। वही फैंस के द्वारा इस वीडियो को खूब देखा जा रहा है।



प्रभास संग तस्वीर क्लीक कर लड़की ने मारा चाटा



मीडिया रिपोर्ट्स केअनुसार, अभिनेता प्रभास का ये वायरल वीडियो वर्ष 2019 का है। जब वह एयरपोर्ट पर नज़र आये थे। जहाँ उन्हें देख प्रशंसकों की भीड़ उनके संग फोटो क्लीक करवाने के लिए इक्क्ठा हो गयी। हालांकि अभिनेता ने सभी के साथ पोज दिया। इसी दौरान एक युवती कुछ ज्यादा ही उत्तेजित थी। जहाँ वो खुशी से झूमती हुई अभिनेता प्रभास के करीब आयी उनके संग तस्वीर भी क्लिक करवाई। लेकिन कुछ देर में उसने उन्हें एक थप्पड़ जड़ दिया।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by telugutiktokofficial (@telugutiktok_official)



थप्पड़ लगने के बाद हैरान दिखे प्रभास



उस लड़की के चाटा मरने के बाद अभिनेता अपना गाल सहलाते हुए नज़र आये। हालांकि, यह थप्पड़ एक मजाकिया तौर पर था। अभिनेता प्रभास को देखकर फैंस का खुश हो जाना तो लाजमी है। वही लड़की द्वारा इस हरकत के बाद आसपास के लोग हैरान भी हुए। लेकिन उन्होंने कुछ नहीं कहा। दूसरी ओर, महिला फैन इस हरकत के बाद भी काफी खुश नज़र आयी। ऐसा करके वह चीख भी पड़ी थी, जैसे उसने कोई टास्क पूरा कर लिया हो। बहरहाल ये मंजर काफी खुशनुमा था।

बता दें कि अभिनेता प्रभास की फिल्म ‘सालार’ शुरुआत के सितंबर में ही रिलीज होने वाली थी। परन्तु फ़िलहाल इसके रिलीज होने की तारीख आगे बढ़ा दी गयी है। अब यह फिल्म क्रिसमस के समय सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जिसका फैंस को बेसब्री से इंतज़ार है।

pooja singh

With 2+ years of working as a Web Content Writer and news Writer. I have always enjoyed writing since it helps me sort through my cluttered thoughts. I am a freelance content writer, with prior experience in writing news content on Entertainment, Political, Sports , Life Style, Health , Technologies etc. That's all about myself.

View all posts by pooja singh →