Imran Hashmi : हिंदी सिनेमा जगत से आये दिन कोई न कोई खबर सामने आती रहती है। जहा इन दिनों फिर से एक बॉलीवुड के स्टार सुर्खियों में छाये हुए है। दरअसल, अभिनेता इमरान हाशमी अपनी एक नई फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि अभिनेता इमरान हासमी ने साल 2001 और 2002 की हॉरर मूवी ‘कसूर’ और ‘राज’ के लिए तीसरे सहायक निर्देशक के रूप में कार्य किया था। वहीं, इमरान हाशमी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत वर्ष 2003 में आई मूवी ‘फुटपाथ’ से की थी, जो की सिनेमाघरों में उतना कमाल नहीं कर पायी थी।
इन फिल्मो में काम कर चुके है इमरान हासमी
उसके बाद अभिनेता इमरान हासमी की दूसरी मूवी वर्ष 2004 में ‘मर्डर’ आयी थी। इस फिल्म में उनके संग अभिनेत्री मलिका शेरावत भी थी। वही इस फिल्म से अभिनेता काफी मशहूर हो गए। जिसके बाद वो एक जाने -माने अभिनेता की लिस्ट में शामिल हो गए। इस फिल्म के बाद अभिनेता ‘जहर’, ‘आशिक बनाया आपने’ जैसी फिल्मों में नज़र आ चुके है। हालाँकि, इन फिल्मो को भी पसंद किया गया। लेकिन ये भी कुछ खास कमाल नहीं कर सकी।
वही कुछ साल बाद यानि 2012 तक इमरान की फिल्मी करियर ऊपर-नीचे होती रही। जिसके बाद वो फिल्मो से गायब नज़र आने लगे। जहाँ पिछले 10 साल से वह 1 हिट फिल्म को तरस रहें हैं। अभिनेता इमरान हासमी की आखिरी सुपरहिट फिल्म ‘राज 3’ थी, जो साल 2012 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जिसे दर्शको द्वारा काफी पसंद किया गया।
ये भी पढ़े : सलमान खान की सेहत को लेकर फेंस हुए दुखी , विडियो में दिखे बीमार
दबंग खान की फिल्म में नज़र आएंगे इमरान हासमी
वही फिल्म ‘राज 3’ के बाद वो इस फ़िल्मी दुनिया में कुछ खास कमाल नहीं कर सके। वही अब इतने सालो के बाद अभिनेता इमरान हासमी के हाथ एक ऐसी मूवी लगी हे। जो की उनके किश्मत का ताला खोल सकता है। यह फिल्म 10 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। जी हां! अभिनेता इमरान हासमी की अपकमिंग मूवी ‘टाइगर 3’ रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके संग अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री कैटरिना कैफ भी नज़र आने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता इमरान हासमी फिल्म ‘टाइगर 3’ में एक खलनायक का किरदार ऐडा करते नज़र आएंगे। वही इस फिल्म के रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतज़ार करते नज़र आ रहे है।