रणवीर कपूर मंदिर में घुस गए चप्पल डाल कर फिर हो गयी पिटाई

Spread the love

आजकल एक फिल्म बहुत ही ज्यादा चर्चा में है उस फिल्म का नाम है एनिमल फिल्म जिसने बॉक्स ऑफिस पर बहुत ज्यादा कमाई की है . इस फिल्म में मुख्य भूमिका में रणवीर कपूर दिखाई दिए जो की इस फिल्म में अपने पापा को बहुत ही ज्यादा प्यार करते है . एनिमल फिल्म ने बहुत ही सुर्खिया बटोरी है एक तो पापा के पीछे बनाई गयी फिल्म और रणवीर कपूर का अनिल कपूर से प्यार . लेकिन असल जिंदगी में एक बार रणवीर कपूर को अपने पापा से पिटाई मिली थी तो चलिए क्या था मामला .

 

रणवीर घुस गए थे मंदिर में चप्पल डाल कर

 

आपको बता दे की पिछले दिनों रणवीर कपूर कपिल शर्मा शो में आये थे और उन्होंने अपने असली पिता ऋषि कपूर से जुड़े कुछ किस्से बताये . उन्होंने कहा की एक बार वो स्टूडियो में एक मंदिर बना हुआ था उसमे वो चप्पल डाल कर घुस गए थे , जिसको उनके पिता ऋषि कपूर ने देख लिया था . फिर क्या था ऋषि कपूर ने रणवीर कपूर की पिटाई कर दी थी , क्योकि ऋषि कपूर काफी धार्मिक इन्सान थे . उन्होंने कहा की उनके पिता ने उनको पहली और आखरी बार मारा था और इसके बाद जीवन में कभी भी उनको हाथ नहीं लगाया था .

rishi kapoor

रणवीर कपूर को मिली माँ से भी मार

रणवीर कपूर ने बताया की उनको अपने पिता ऋषि कपूर ने तो एक बार मारा लेकिन उनकी माँ ने उनको कई बार मारा था . आपको बता दे की आज से 4 साल पहले रणवीर कपूर ने अपने पिता ऋषि कपूर को कैंसर के कारण खो दिया था , ये उनके लिए बहुत बड़ा सदमा था . रणवीर कपूर बताते है की एक आदमी के जीवन में सबसे बड़ा झटका तब लगता है जब वो अपने माता पिता में से एक को खो देता है . रणवीर कपूर की इस से पहले एनिमल फिल्म आई थी जिसको सबने सराहा था और अब अपनी आने वाली फिल्म रामायण की तयारी कर रहे है .