भारतीय सिनेमा की पहली एक्ट्रेस है यह महिला, कपूर खानदान के साथ ज्यादा फिल्में, उम्र में 8 साल छोटे लड़के से ब्याह

Spread the love

इंडियन सिनेमा की सबसे पहली अभिनेत्री जोहरा सहगल को माना जाता है और यह महिला सिर्फ अपने उम्दा अदाकारी के लिए ही नहीं बल्कि अपनी जिंदादिली के लिए भी जानी जाती थी। आईए जानते हैं जोहरा सहगल के बारे में कुछ खास बातें।

जोहरा सहगल

भारतीय सिनेमा की पहली अभिनेत्री है जोहरा सहगल 

दरअसल जोहरा सहगल ने उन दिनों में एक उम्दा कलाकार के रूप में पहचान हासिल की थी जब घर से महिलाओं का निकलना ही बंद था लेकिन जोहरा ने अपने अंदर की कलाकार को जगाया और उन्होंने सभी रीति-रिवाज एवं महिलाओं पर लगाए गए अंकुशों को तोड़ते हुए जिंदगी में आगे बढ़ने की ठानी। ‌

जोहरा सहगल

जोहरा सहगल का जन्म उत्तर प्रदेश के शहर सहारनपुर में 27 अप्रैल 1912 को हुआ था। जोहरा सहगल का परिवार रामपुर सियासत से संबंध रखता था। जोहरा शक्ल पढ़ाई में भी टॉप थी तथा उन्होंने लाहौर में स्थित क्वीन मैरी कॉलेज में पढ़ाई भी की थी लेकिन जोहर प्राथमिक शिक्षा में कक्षा दसवीं में तीन बार फेल हुई थी और वह इसलिए फेल नहीं हुई थी क्योंकि वह पढ़ाई में कमजोर थी बल्कि वह इसलिए फेल हुई क्योंकि उनका परिवार दसवीं की पढ़ाई होते ही उनकी शादी करने की इज्जत में था इसलिए वह शादी से बचने के लिए लगातार फेल होती रही।

जोहरा सहगल

8 साल छोटे हिंदू से रचाई शादी 

जोहरा सहगल ने साल 1935 से 1940 के बीच एक डांस एकेडमी ज्वाइन की थी तथा इसी दौरान उन्हें अपने जीवनसाथी कामेश्वर सहगल भी मिले जो उनसे 8 साल छोटे थे और सबसे बड़ी बात वह हिंदू धर्म में जन्मे थे। ‌ कामेश्वर सहगल भी डांसर पेंटर एवं साइंटिस्ट थे। कामेश्वर सहगल और ज़ोहरा सहगल के इश्क के चर्चे होने लगे तथा बाद दंगों तक पहुंच गई लेकिन उन्होंने बिना दुनिया की परवाह किए कामेश्वर सहगल से शादी रचाई‌। कामेश्वर सहगल की 1959 में हुई जिसके बाद जोहरा सहगल दिल्ली आ गई।

जोहरा सहगल

शानदार रहा फिल्मी करियर 

अगर हम बात करें जोहरा सहगल के इंडियन सिनेमा में कदम रखने की तो उन्होंने फिल्म धरती के लाल से अपने करियर की शुरुआत की थी। जोहरा सहगल ने अपने फ़िल्मी करियर में कपूर खानदान के 4 पीढ़ियों के साथ भी काम किया है। जोहरा सहगल की मशहूर फिल्मों में दिल से, हम दिल दे चुके सनम, बैंड इट लाइक बैकहम, चिकन टिक्का मसाला, वीर-जारा, मिस्ट्रेस ऑफ़ स्पाइसेज आदि फिल्में शामिल है।

Leave a Comment