Monday, 4 December 2023, 03:25

Happy Independence Day 2023: बॉलीवुड के इन 5 टॉप अभिनेताओं के आर्मी अधिकारियों के किरदार कोई भी नहीं भूला सकता

IMG 20230815 122317

आज यानी 15 अगस्त 2023 को भारत अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर पूरे देश भर में हर जगह तिरंगे लहराए जा रहे हैं। इस आजादी के लिए कई सारे महापुरुषों ने अपनी जान की बाजी लगाई और कईयों ने अपना बलिदान भी दिया। आज पूरा देश उनके बलिदान और योगदान को याद कर रहा है। फिल्म जगत में भी कई सारे अभिनेताओं ने ऐसे महापुरुषों के किरदार निभाए हैं।

किसी भी देश के नागरिक तभी स्वतंत्र रह सकते हैं जब उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो। भारत की सुरक्षा के लिए सीमा पर तैनात जवान अपनी जान की परवाह न करते हुए देश के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। भारत एक लोकतांत्रिक देश है और यहां पर लोगों को कई प्रकार की आजादी मिली हुई है। हम हर दिन बिना किसी चिंता के चैन की नींद इसलिए सो पाते हैं क्योंकि हमें अपने देश के जवानों पर पूरा विश्वास है।

बॉलीवुड हमेशा से ही एक से बढ़कर एक देशभक्ति की फिल्मों को बनाने के लिए जाना जाता रहा है। लगभग हर साल कुछ ऐसी फिल्में रिलीज होती हैं जो आर्मी के जवानों पर आधारित होती हैं। कुछ बड़े बड़े अभिनेताओं ने बड़े पर्दे पर ऐसे किरदार निभाए हैं जिन्होंने लोगों के मन में आर्मी के जवानों के लिए इज्जत और भी अधिक बढ़ा दी है। उनमें से कई सारी फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं और उस फिल्म के स्टार कास्ट के अभिनय की भी जमकर सराहना हुई है।

आज हम आपको बॉलीवुड के उन टॉप 5 अभिनेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने बड़े पर्दे पर आर्मी अधिकारी का किरदार निभाया और उनके किरदार को आज भी लोगों द्वारा याद किया जाता है। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में…

#1. अमित साध:

images 5

बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक अमित साध ने ‘जीत की ज़िद’ वेब सीरीज के जरिए दर्शकों के मन में अपनी एक अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने इस फिल्म में युद्ध झेल चुके मेजर दीप सिंह सिंगर का किरदार निभाया है जिन्हें देश की सेवा करते हुए कई शारीरिक और मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ा, लेकिन फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी। इस वेब सीरीज में अमित साध ने एक आर्मी के जवान के जज्बे को बखूबी दिखाने की कोशिश की है।

#2. विकी कौशल:

images 7

बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक उरी द सर्जिकल स्ट्राइक में विकी कौशल ने मेजर विहान सिंह शेरगिल का किरदार निभाया है। यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है। आप सभी को बखूबी याद होगा कि जब भारतीय सेना ने उरी में पाकिस्तान के आतंकवादियों के कैंप पर सर्जिकल स्ट्राइक किया था। इस फिल्म में विकी कौशल एक बेहतरीन आर्मी ऑफिसर के तरीके दिखते हैं और उन्हें बड़े पर्दे पर बेहतरीन तरीके से उतारने की कोशिश की है।

#3. सिद्धार्थ मल्होत्रा:

images 9

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शेरशाह फिल्म में कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभाया था। आपको बता दें कि कैप्टन विक्रम बत्रा ने कारगिल युद्ध में अपनी शहादत देते हुए भारतीय सेवा को जीत दिलाई थी। इस फिल्म में सिद्धार्थ ने कैप्टन बत्रा की असली जिंदगी और युद्ध के समय उनके साहस और जज्बे को दिखाया है।

#4. जॉन अब्राहम:

images 6

बॉलीवुड सुपरस्टार जॉन अब्राहम ने परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण फिल्म में एक आर्मी ऑफिसर का किरदार निभाया है। यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है जब भारत ने पोखरण में परमाणु परीक्षण किया था। इस फिल्म में जॉन अब्राहम ने अपने किरदार से दर्शकों के मन में एक अमिट छाप छोड़ी है।

#5. ऋतिक रोशन:

images 8

ऋतिक रोशन ने अपने करियर के शुरुआती दौर में लक्ष्य फिल्म में कारण शेरगिल का किरदार निभाया था। इस फिल्म में ऋतिक ने यह दिखाया है कि किस तरह से वह बिना किसी लक्ष्य के आर्मी में शामिल होते हैं लेकिन बाद में जब उन्हें लक्ष्य मिलता है तो वह अपने जज्बे को किस तरह से दिखाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *