Saturday, 2 December 2023, 11:28

Archana Puran Singh Net Worth : कपिल शर्मा शो में काम करके कितना कमाया अर्चना पूरण सिंह ने

archana puran singh net worth

Archana Puran Singh Net Worth  : बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर टेलीविजन जगत में काम करने वाली कई ऐसी अभिनेत्री है। जो अकसर अपने बिंदास अंदाज को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। वही उनकी कमाल की एक्टिंग भी दर्शकों को खूब लुभाती है। जिन्हे बार – बार देखना फैंस को खूब भाता है। उन्हीं में से एक है अर्चना पूरन सिंह जो कपिल शर्मा शो में नजर आती है। जिन्होंने फिल्मी दुनियां से लेकर टेलीविजन जगत में भी अपना लोहा मनवाया है। अर्चना पूरन सिंह आज के समय में एक जानी – मानी मशहूर कलाकार है। आज के समय वो जिस ऊंचाई पर है। उससे हर कोई रूबरू है।



अर्चना के इस घर का कपिल शर्मा अक्सर करते है जिक्र



अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह अपनी मजाकिया अंदाज से हर किसी को लोट – पोट कर देती है। जहां वो वर्तमान समय में ‘द कपिल शर्मा शो’ में नजर आ रही है। वही कपिल शर्मा कई बार अर्चना का मड आइलैंड वाला बंगला जैसी बातों का अकसर जिक्र करते है। अब आप भी सोच रहे होंगे कि यह कैसा बंगला है। तो चलिए आज हम उनके जन्म दिन के शुभ अवसर पर उनके इस बंगले का दर्शन करते है। इसी के साथ वो कितने करोड़ की संपति की मालकिन है, यह भी हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे।



अर्चना पूरन ने 1987 में एक्टिंग की दुनिया में रखा कदम



अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह का जन्म 26 सितंबर को हुआ था। जहां आज वो 61 वर्ष की हो गई, लेकिन आज भी वो काफी जवां लगती है। अर्चना पूरन वर्ष 1987 में टेलीविजन इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत के लिए पाव रखी थी। उन्होंने ‘अभिषेक’ नाम के शो से अपने करियर की शुरुआत की थी। जिनके संग आदित्य पंचोली भी नजर आए थे। इसके बाद अर्चना पूरन सिंह ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा। जहां उन्होंने अमीर खान की मूवी ‘राजा हिंदुस्तानी’ में बिंदास एक्टिंग करती नजर आई। इसके अलावा वो अन्य कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी है।



वही इन्होंने कई कॉमेडी शो में भी काम किया है और इन शोज की जज भी रह चुकी है। मिली जानकारी के मुताबिक, अर्चना पूरन सिंह कपिल शर्मा शो में बतौर जज एक एपिसोड के लिए 10 लाख चार्ज करती है। अर्चना का मड आईलैंड में एक शानदार बंगला है। जो अकसर चर्चा का विषय बना रहता है। वही इस शानदार बंगले की कीमत करोड़ों रुपए बताई जाती है। मड आईलैंड क्षेत्र में टू बिएचके बंगले की कीमत करीब बारह करोड़ रुपए है। जिसकी कुछ तस्वीर भी सामने आई है।

archna
archna




अर्चना पूरन सिंह के मड आइलैंड वाले विला का गार्डन इलाका भी बेहद शानदार दिखता है। जहाँ चारो – ओर हरियाली देखने को मिलती है। वही इन इलाको में बारिश हो जाने पर इसकी खूबसूरती में चार- चाँद लग जाता है। वही उनके इस बंगले की बालकनी के इलाके की तस्वीर भी सामने आईं है। जहां से बेहद शानदार झलक देखने को मिलता है। वही उनके इस बंगले का मुख्य दरवाजे के पास साइड में कई खूबसूरत पेड़ -पौधे भी लगे है। जो इनके घर की शोभा को और दुगुना बढ़ाता है। वही उनके घर के अंदर का नज़ारा भी बेहद खूबसूरत है।

ये भी पढ़ेSharukh Khan Net Worth : कितनी सम्पति के मालिक है शारुख खान

इतने करोड़ रूपए की अकेले है मालकिन



बात करे इनके नेट वर्थ की तो, अर्चना पूरन आज के समय में 256 करोड़ रुपये की एकलौती मालकिन है। वह कॉमेडी शोज और अपनी जबरदस्त एक्टिंग से मोती कमाई करती है। इसके अलावा वो एक निर्माता भी है। जिन्होंने जाने भी दो यारों और नहले पे दहला जैसे शोज को बनाया है। अर्चना पूरन की शादी एक्टर परमीत सेठी से हुई। वर्ष 1992 में परमीत सेठी और अर्चना पूरन सिंह ने सात फेरे लिए थे। जहाँ कपल से दो प्यारे बच्चे भी है।

pooja singh

With 2+ years of working as a Web Content Writer and news Writer. I have always enjoyed writing since it helps me sort through my cluttered thoughts. I am a freelance content writer, with prior experience in writing news content on Entertainment, Political, Sports , Life Style, Health , Technologies etc. That's all about myself.

View all posts by pooja singh →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *