Chandrayaan 3 : चंद्रयान ने दी खुसखबरी पंहुचा चाँद के इतने करीब

Spread the love

Chandrayaan 3 Live Updates : दोस्तों जब से हमने चंद्रयान 3 (Chandrayaan 3 ) लांच किया है तब से वो एक के बाद एक मुकाम हासिल करते जा रहा है . अब चंद्रयान ने एक और खुशखबरी दे दी है , जब हम सब सो रहे थे तब चंद्रयान चाँद के बहुत पास जा चूका था . अब चंद्रयान चाँद की आखरी कक्षा के चक्कर काट रहा है और इसके बाद वो सिर्फ चाँद पर लैंड करने का काम करेंगा . इसरो के वैज्ञानिक ने बताया की अब चाँद पर लैंड करने के लिए चंद्रयान को सिर्फ 25 किलोमीटर का सफ़र तय करना है . रविवार के दिन चंद्रयान चाँद के बेहद करीब आ चूका था .

 

23 अगस्त को चंद्रयान 3 करेंगा लैंड

 

आपकी जानकारी के लिए बता दे की इस समय चंद्रयान 3 चाँद की आखरी कक्षा में चक्कर काट रहा है और अगर दुरी की बात करे तो अधिकतम दुरी 100 किलोमीटर और नयूनतम दुरी 25 किलोमीटर रह गयी है . इसरो के मुताबिक 23 अगस्त की शाम को चंद्रयान चाँद के दक्षिणी धुर्व पर उतरने का प्रयास करेंगा . चाँद का ये इलाका हमेशा अँधेरे में डूबा रहता है और इसपर आज तक कोई भी देश अपना कोई मिशन लैंड नहीं करवा पाया है .

बेहद मुश्किल है आखरी पल

 

23 अगस्त को चंद्रयान 3 (Chandrayaan 3 ) की लैंड करने की सम्भावना है , और ये अब मिशन के लिए आखरी पल है . लैंड करने से पहले विक्रम लैंडर का दिमाग एक्टिव हो जायेंगा , और ये लैंड करने के लिए अपने कैमरे और सेंसर की मदद लेंगा . इनके द्वारा ये देखेंगा की कोनसी जगह लैंड करवाने के लिए सबसे ज्यादा सटीक है फिर अपने बड़े बड़े पहियों के सहारे ये चाँद पर लैंड कर जायेंगा . इसरो के मुताबिक ये 23 अगस्त को शाम को 5 बजाकर 47 मिनट पर लैंड करेंगा और फिर 14 दिन तक चाँद पर अपना खोजबीन अभियान चलायेंगा .

Leave a Comment