चार साल बाद अब जा कर खुला राज किसका हाथ था ऋषभ पंथ के कंधे पर 

Spread the love

Rishabh Pant : कई वर्षो से जिस मिस्ट्री ने क्रिकेट प्रेमियों को जानने के लिए परेशान कर रखा था। आखिरकार वो मिस्त्री सुलझ ही गयी। क्रिकेट प्रेमियों के सामने कभी ना कभी ये तस्वीर अवश्य ही आया होगा। जिसमें इंडियन टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत और मयंक अग्रवाल है। इस फोटो को लेकर हमेशा पूछा जाता है कि, क्रिकेटर ऋषभ पंत के कंधे पर किस प्लेयर का हाथ रखा है। जिसका अब जाकर खुलासा हो गया है। अब आप भी सोच रहे होंगे की आखिर ऋषभ के कंधे पर किसका हाथ है। तो आगे हम आपको इस पुरे मिस्ट्री के बारे में विस्तार से बताने वाले है।



खुल गया सालो पुराना राज



दरअसल, इस बात का खुलासा उस तस्वीर में नज़र आ रहे मयंक अग्रवाल ने किया है। मयंक अग्रवाल ने बताया है कि ऋषभ पंत के कंधे पर रखा हाथ किसी और का नहीं बल्कि उन्हीं का है। जी हां! ये हाथ किसी और का नहीं बल्कि उन्ही का है। बता दें कि ये फोटो इंग्लैंड में साल 2019 में एक दिवसीय विश्व कप के दौरान ली गई थी। जिसके बाद से ये मिस्ट्री शुरू हो गई और यह फोटो चर्चा का विषय बन गयी। जहाँ हर कोई बस यही सोच रहा था कि क्रिकेटर ऋषभ पंत के कंधे पर किसका हाथ है? हालाँकि, हाथ जिस प्रकार से रखा गया है, उसमे सोचना भी लाजमी है। इसलिए क्रिकेट प्रेमियों को यह जानने की उत्सुकता हुई।

ये भी पढ़े : ऋषभ पंत ने खेली 308 रनों की पारी, वीडियो देखकर केएल राहुल और ईशान किशन के उड़े होश

 

मयंक ने बताई ये सच्चाई



ट्विटर (एक्स) पर तस्वीर साझा करते हुए, मयंक अग्रवाल ने कैप्शन में लिखा कि, ‘सालो के व्यापक शोध, बहस के बाद, आखिरकार सबको बता देता हूं कि यह मेरा हाथ है, जो ऋषभ पंत के कंधे पर है।’ वही उनके द्वारा इस रहस्य को सुलझाने के बाद क्रिकेट प्रेमियों को चार साल बाद ही सही लेकिन पुरानी सभी अटकलों दूर हो गयी।

वही जब इस फोटो को साझा किया गया था तो क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने कैप्शन दिया था, ‘बॉयज डे आउट।’ जिसके बाद से ही ऋषभ पंत के कंधे पर रखे हाथ को लेकर अनुमान का सिलसिला प्रारम्भ हो गया। जहाँ किसी ने इस तस्वीर को देख कर कहा कि इसमें मयंक अग्रवाल का हाथ होगा तो कुछ ने अनुमान लगाया कि ऋषभ पंत के पीछे कोई और छिपा होगा। हालाँकि, अब इस राज का खुलासा हो गया है और क्रिकेट प्रेमियों की बहस भी बंद हो गयी है।

Leave a Comment