MS Dhoni Case : महिंदर सिंह धोनी को लगाया दो दोस्तों ने करोड़ो का चुना

Spread the love

MS Dhoni Case : क्रिकेट के जादूगर महेंद्र सिंह धोनी को कौन नहीं जानता होगा, उनकी कुछ दिनों पहले एक फिल्म आई थी जिसमें उनकी जिंदगी के बारे में दिखाया गया था. आपने उसे फिल्म में देखा भी होगा कि उनके दोस्तों ने धोनी के क्रिकेट करियर को बनाने के लिए कितना बड़ा योगदान दिया था. लेकिन अब कुछ उनके ऐसे दोस्त हैं जिन्होंने धोनी के साथ काफी बड़ा धोखा कर दिया है, आपको बता दें कि धोनी ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर विश्व क्रिकेट अकादमी शुरू की थी. उन्होंने यह अकादमी शुरू करने से पहले कुछ नियम बनाए थे लेकिन उनके दोस्त इन नियमों पर कायम नहीं रह सके.

 

महेंद्र सिंह धोनी ने दर्ज कराया मामला

 

आप आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने अपने दो दोस्तों मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास के साथ मिलकर 2017 में एक क्रिकेट अकादमी की स्थापना की थी. इस क्रिकेट अकादमी के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने करोड़ों का इन्वेस्टमेंट भी किया था, लेकिन इन दोनों दोस्तों ने धोनी को बहुत ज्यादा बड़ा धोखा दे दिया है. इसलिए अब महेंद्र सिंह धोनी ने कोर्ट में उन दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है.

धोनी को ना दिया गया प्रॉफिट

 

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने दोस्तों के साथ जो मिलकर अकादमी शुरू की थी उसके लिए कुछ प्रॉफिट और खर्चों के नियम बनाए थे. लेकिन जब से यह अकादमी शुरू की गई थी तब से उन दोनों का रवैया काफी ढीला दिखाई दे रहा था, इसलिए महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें बार-बार उनके नियमों को याद दिलवाया था. लेकिन उन दोनों ने इस पर कभी कोई ध्यान नहीं दिया तो थक हार कर महेंद्र सिंह धोनी ने उन दोनों के खिलाफ मुकदमा दायर कर दिया गया है.यही नहीं धोनी ने आज से 3 साल पहले आने की 2021 में कॉन्ट्रैक्ट के सभी नियमों को रद्द कर दिया था.

 

ये भी पढ़े : CSK ने धोनी को छोड़कर कर सकती है नए कप्तान का एलान , ये 42 साल का खिलाडी है दावेदार

1 thought on “MS Dhoni Case : महिंदर सिंह धोनी को लगाया दो दोस्तों ने करोड़ो का चुना”

Comments are closed.