UP Police Bharti 2023 : उत्तर प्रदेश में निकली इन जिलो में पुलिस की भर्ती , यहाँ होगा फिजिकल टेस्ट

Spread the love

UP Police Bharti 2023 : उत्तर प्रदेश के मुख़्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद यूपी पुलिस भर्ती प्रक्रिया ने तेज़ी पकड़ ली है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती तथा प्रोन्नति बोर्ड ने बुधवार यानि 27 सितम्बर को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए टेंडर नोटिस निकला है। इसके जरिये उनका चयन होगा, जो कांस्टेबल, एसआई व कारावास वार्डर समेत विभिन्न पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन करेगी।



यूपी पुलिस की निकली बम्बर भर्ती (UP Police Bharti 2023)

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने सोमवार को आदेश दिया था कि पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती होने वाली प्रक्रिया को दिसंबर के महीने तक पूरी कर लें। यूपी पुलिस में कांस्टेबल, एसआई व कारावास वार्डर सहित लगभग 62 हजार पदों पर भर्ती होनी है। जिसमे कांस्टेबल के लिए 52699, सब इंस्पेक्टर के लिए 2469 और कारावास वार्डर के लिए 2833 पद निकली गयी है।



यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से नोटिस जारी



यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से जारी नोटिस के मुताबिक, कांस्टेबल, एसआई, कारावास वार्डर सहित विभिन्न पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा में करीब 20 हजार से लेकर 2 लाख तक अभ्यर्थी होंगे। बोर्ड ने भर्ती परीक्षा एजेंसियों से फिजिकल टेस्ट के आयोजन कराने के लिए आमंत्रित की हैं।

up police
up police



जहाँ इस टेंडर के द्वारा एजेंसी का चयन होगा। कंपनियों या एजेंसियों को [email protected] पर 16 अक्टूबर तक आवेदन कर लेना होगा। कंपनियों या एजेंसियों को परीक्षार्थियों के शारीरिक दक्षता परीक्षा की सीसीटीवी करवरेज, बायोमेट्रिक अटेंडेंस, आधार कार्ड, फोटो कैप्चरिंग, फेशियल रिकॉगनिशन, डिटेल्स की डाटा एंट्री वाले काम करने होंगे।



इन शहरो में होगी फिजिकल टेस्ट



अटेंडेंस शीट, एडमिट कार्ड, पीईटी प्रदर्शन शीट बोर्ड को देनी होगी। निकाली गयी नोटिस के मुताबिक, यह फिजिकल टेस्ट इलाहाबाद, आगरा, बरेली, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ, मेरठ और वाराणसी में होंगे। वही आशा की जा रही है की यूपी पुलिस कांस्टेबल 52000 भर्ती की आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो सकती है।

यूपी पुलिस भर्ती में कांस्टेबल (52,699), उप निरीक्षक उत्तर प्रदेश एसआई (2469),
रेडियो ऑपरेटर (2430), लिपिक संवर्ग (545), कंप्यूटर ऑपरेटर (872), कंप्यूटर प्रोग्रामर (55), कारावास वार्डर (2833), कुशाल खिलाड़ी (521) जिनमे कुल मिलाकर 62424 पद निकले है।

ये भी पढ़ेGanga Express Highway : उत्तर प्रदेश के मेरठ को मिलेंगा एक और हाईवे , गंगा पर बनेंगा पुल



कांस्टेबल भर्ती के नोटिफिकेशन की प्रतीक्षा जारी



वही उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के नोटिफिकेशन की प्रतीक्षा जारी है। बताया गया था कि 15 जुलाई तक उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के 52699 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन आ जायेगा, लेकिन अब तक इसे लेकर कोई खबर नहीं आयी है।

वही कुछ दिन पूर्व उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर तथा समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती को लेकर टेंडर नोटिस जारी किया था। जिसमे लाखो अभियर्थियों के बैठने की उम्मीद जताई गयी है।

1 thought on “UP Police Bharti 2023 : उत्तर प्रदेश में निकली इन जिलो में पुलिस की भर्ती , यहाँ होगा फिजिकल टेस्ट”

  1. Pingback: UP Police Bharti 2023 : उत्तर प्रदेश सरकार ने निकाली औरतो के लिए पुलिस में भर्ती , ऐसे करे अप्लाई

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top